इतने विकास के बाद भी नहीं जिताया तो भरोसा उठ जाएगा: शिवराज ने कहा | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब उनके विरोध में चल रही लहर से परेशान नजर आने लगे हैं। शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा में उपचुनाव प्रचार के लिए पहुंचे सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि इतना विकास कराने के बाद भी यदि जनता ने नहीं जिताया तो भरोसा उठ जाएगा। बता दें कि यहां से भाजपा ने पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन को मैदान में उतारा है। जैन पहले भी विधायक रह चुके हैं। उनका अपना वैश्य समाज भी उनसे नाराज है। 

गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा में कई गांवों में पहुंच कर सभाएं की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भैरो की राई गांव में पहुंचकर एक आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जो विकास कार्य कराए हैं वह कांग्रेस 50 साल में नहीं करा पाई। क्षेत्र के सांसद (ज्योतिरादित्य सिंधिया) यहां से कई बार चुने गए लेकिन उन्होंने विकास को कभी महत्व नहीं दिया। 

शिवराज सिंह ने कहा कि 5 माह में यहां की तस्वीर बदल दूंगा। आप लोग धोखा मत देना, क्योंकि यदि ऐसा हुआ तो लोगों का भरोसा उठ जाएगा और इसके परिणाम पूरे प्रदेश में दिखेंगे।मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 5 महीने बाद मुख्य विधान सभा चुनाव है इसलिए जनता हम पर विश्वास कर इस बार उपचुनाव में हमें चुने। यदि हमारी कोई कमी रहे तो बाद में निर्णय बदल दें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!