
जानकारी के अनुसार, कैलारस थाना इलाके के पचोखरा गांव में रहने वाले युवक का शुक्रवार यानी दो फरवरी को लगुन और फलदान होना है। इसके एक दिन पहले सुबह वह घर से निकला तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे घेर लिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। दर्द से कराह रहे युवक ने किसी तरह परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद उसे इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल लेकर जाया गया।
बताया जा रहा है कि हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल और जिला अस्पताल दोनों जगहों पर जांच के लिए पहुंची। प्रारंभिक जांच में युवक के साथ हुई हैवानियत की वजह और हमलावरों दोनों का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि, पुलिस दबे स्वरों में स्वीकार रही है कि हमले की वजह का युवक की शादी से कनेक्शन हो सकता है। पुलिस इसी पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।