CM MANOHAR PARRIKAR की हालत फिर बिगड़ी, PM MODI अस्पताल पहुंचे | HEALTH REPORT

Updesh Awasthee
मुंबई। लीलावती अस्पताल में भर्ती गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत फिर बिगड़ गई है और उन्‍हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। डाॅक्‍टर अभी कुछ भ्‍ाी जानकारी नहीं दे रहे हैं। 17 फरवरी को पणजी में उनके कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि मुख्यमंत्री राज्य विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होंगे जो 19 फरवरी से शुरू होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देर रात अस्पताल पहुंच गए हैं। 

अग्नाशय में सूजन की परेशानी झेल रहे मुख्यमंत्री का इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में किया जा रहा है और उन्हें किसी तरह की सर्जरी करवाने को नहीं कहा गया है। पर्रिकर का इलाज बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ पी.जगन्नाथ की देखरेख में चल रहा है। फिलहाल पर्रिकर को लिक्विड डाइट पर रखा गया है। 

बता दें कि शुरूआत में उन्हें गोवा चिकित्सा कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) भेजा गया था, जहां से उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया। पर्रिकर(62) ने बुधवार की रात पेट में दर्द की शिकायत की थी और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जीएमसीएच गए थे। चेक-अप के बाद आगे चिकित्सकीय जांच के लिए वह विमान से मुंबई गए. पर्रिकर अग्नाशय में सूजन से ग्रस्त हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!