
गूगल की प्रॉडक्ट मैनेजमेंट टीम के वाइस प्रेजिडेंट पाली भट्ट का कहना है कि यह नई सर्विस यूजर्स की पेमेंट डीटेल को उनके गूगल अकाउंट में सेव कर लेगी, जिससे भविष्य में उन्हें पेमेंट करते समय सारी प्रक्रिया दोहरानी ना पड़े। ये डीटेल्स गूगल क्रोम, यूट्यूब और गूगल प्ले पर सेव हो जाएंगी।
उन्होंने आगे कहा, 'आने वाले कुछ हफ्तों में ही आप गूगल पे को ऑनलाइन देखेंगे और सभी स्टोर्स और गूगल प्रॉडक्ट्स पर भी इसे इस्तेमाल कर सकेंगे। भारत में गूगल के पेमेंट ऐप गूगल Tez में भी गूगल पे का ऑप्शन ऐड किया जा रहा है।'