मप्र के 4 बड़े कर्मचारी संगठन भूख हड़ताल करेंगे | EMPLOYEE NEWS

भोपाल। प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों के निराकरण के प्रति अपनाई जा रही बेरूखी के चलते प्रदेश के चार बड़े मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन 6 जनवरी को मुख्य सचिव को क्रमिक भूख हड़ताल आंदोलन का नोटिस सौंपेगें। मंत्रालय कर्मचारी, लिपिक वर्गीय कर्मचारी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की वेतन विसंगति सहित अनेक मांगें सरकार के समक्ष विचाराधीन है। 

मुख्य मंत्री के स्पष्ट आश्वासन के बाद भी इन मांगों का निराकरण न होने से कर्मचारियों में असंतोष है। मंत्रालयीन कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ तथा मध्यप्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ ने संयुक्त रूप से दिनॉक 17, 18 एवं 19 जनवरी 2018 को मंत्रालय के गेट क्रमांक एक पर क्रमिक भूख हडताल करने का निर्णय लिया है। 

दिनॉक 6 जनवरी को मुख्य सचिव को मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजी0 सुधीर नायक, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज बाजपेयी, लघुवेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष डा. सुरेश गर्ग, महामंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा, सदस्य विजय रघुवंशी, महामंत्री मोहन अययर एवं प्रांतीय सचिव उमाशंकर तिवारी के संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आंदोलन का नोटिस सौंपे जाएगा। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!