भारत सरकार ने जारी की मौसम के बारे में चेतावनी | WEATHER ALERT by GOVT OF INDIA

Bhopal Samachar
नई दिल्ली। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय आज मौसम के बारे में चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 11 दिसम्बर तक हालात खराब रहेंगे। मौसम और भी ज्यादा बिगड़ सकता है। जो चक्रवात फिलहाल कमजोर हो गया है, वो फिर से तेज हो सकता है। आज अंडमान द्वीप पर और उसके आस-पास 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ तूफानी हवाएं चल रहीं है। चेतावनी जारी की है कि अंडमान द्वीप के आस-पास समुद्र में लहरें बहुत ऊंची उठ सकती हैं। इससे निम्न राज्य प्रभावित हो सकते हैं: ASSAM, MEGHALAYA, MIZORAM, TRIPURA, WEST BENGAL, ODISHA, ANDHRA PRADESH, NAGALAND, MANIPUR, TAMILNADU, JAMMU & KASHMIR.

चेतावनियां इस प्रकार हैं
08 दिसम्‍बर (दूसरा दिन): उत्‍तरी तटीय आंध्र प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा तथा पश्‍चिम बंगाल और ओडिशा के दूर-दराज के इलाकों में भारी वर्षा।
आंध्र प्रदेश और ओडिशा में और उसके आस-पास 40/50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा।
आंध्र प्रदेश और ओडिशा के समुद्र में लहरें बहुत ऊंची उठ सकती है।
मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आस-पास समुद्र में न जाएं।
असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के सुदूरवर्ती इलाकों में हल्‍के से घना कोहरा।

09 दिसम्‍बर  (तीसरा दिन): उत्‍तरी तटीय आंध्र प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा तथा ओडिशा के दूर-दराज के इलाकों में भारी वर्षा।
आंध्र प्रदेश और ओडिशा में और उसके तटीय इलाकों में 40/50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा।
आंध्र प्रदेश और ओडिशा के समुद्र में लहरें बहुत ऊंची उठ सकती है।
मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे आंध्र प्रदेश और ओडिशा के समुद्र में न जाएं।

10 दिसम्‍बर  (चौथा दिन): ओडिशा के सुदूरवर्ती इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना।
11 दिसम्‍बर  (पांचवां दिन): जम्‍मू-कश्‍मीर के सुदूरवर्ती इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!