CAR के सामने आया बुजुर्ग, हादसा, IAS जुलानिया ने कराया इलाज | MP NEWS

Updesh Awasthee

विदिशा। मिर्जापुर-कमापार बायपास के छह रस्ता पर कपूरिया गार्डन के सामने सोमवार सुबह 9 बजे सागर की तरफ जा रहे जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव राधेश्याम जुलानिया की कार ने एक साइकिल सवार 75 वर्षीय मूलचंद मालवीय को टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जुलानिया ने उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और कलेक्टर विदिशा को सूचना दी तथा पर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं हेतु व्यवस्था की। 

कार में एसीएस राधेश्याम जुलानिया खुद सवार थे। उन्होंने बताया कि साइकल सवार गलत साइड से यू टर्न लेकर आया और अचानक कार के सामने आ गया। लोगों ने बताया कि जुलानिया ने तत्काल एंबुलेंस को बुलाया और बुजुर्ग को चिकित्सा सुनिश्चित करवाई। जुलानिया ने विदिशा कलेक्टर अनिल सुचारी को मामले की जानकारी दी। जुलानिया करीब 45 मिनट तक मौके पर रहे एवं सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो जाने के बाद दमोह के लिए रवाना हुए। वे वित्तमंत्री जयंत मलैया की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे। इसके बाद एडीएम एचपी वर्मा और सीएसपी भारतभूषण शर्मा भी पहुंचे। यह कार क्रमांक एमपी 02, एडी- 0603 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के नाम दर्ज है।

क्या कहा कलेक्टर ने 
कलेक्टर ने बताया कि घटना के बाद तुरंत ही एंबुलेंस वाहन को अपर मुख्य सचिव राधेश्याम जुलानिया ने कॉल कर दिया था। उन्होंने घायल साइकिल सवार को जिला अस्पताल भिजवाया था। इसके बाद ही वे मुझे जानकारी देकर आगे के लिए रवाना हुए थे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!