मैगी लैब टेस्ट में फिर फेल, बच्चों के लिए खतरनाक | NESTLE MAGGI LAB REPORT

Updesh Awasthee
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर मे मैगी के सैम्पल फेल होने पर प्रशासन ने कड़ी कार्यवाई करते हुए नेस्ले कंपनी समेत डिस्ट्रीब्यूटर और विक्रेताओं पर 62 लाख का जुर्माना लगाया है। मैगी सैम्पल फेल होने पर 45 लाख का जुर्माना नेस्ले कम्पनी पर लगाया गया है जबकि डिस्ट्रीब्यूटर समेत छ बिक्रेताओं समेत पर 17 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

गौरतलब है कि पिछले साल नम्बर में पूरे जिले मे छापेमारी कर मैगी के सैम्पल लिए गए थे। सैम्पल फेल होने पर कोर्ट मे चले केस में सभी साक्ष्यों के आधार अपर जिलाधिकारी जितेन्द्र शर्मा ने कड़ी कार्यवाई करते हुए 62 लाख का जुर्माना लगा दिया।

प्रदेश में अबतक की सबसे बडी कार्यवाई से व्यापारियो में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि मैगी सैम्पल की जांच में ऐश की मात्र एक आनी चहिए थी, लेकिन यह मात्रा मानक से ऊपर तीन गुनी ज्यादा पाई गई। जिलाधिकारी ने बताया कि चूंकि मैगी बच्चे ज्यादा खाते हैं, लिहाजा ऐश की ज्यादा मात्रा उनके सेहत पर बुरा असर डाल सकती है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!