MP में बलात्कार, UP में हत्याएं सबसे ज्यादा: NCRB REPORT 2016

नई दिल्ली। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के नए आंकड़े जारी हो गए हैं। खुलासा हुआ है कि उत्तरप्रदेश में सबसे ज्यादा हत्याएं हुईं जबकि मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा बलात्कार। दोनों राज्य जघन्य अपराधों के मामलों में गंभीर स्थिति में आ गए हैं। 2016 में उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव सरकार थी जबकि मध्यप्रदेश में भाजपा की शिवराज सिंह सरकार है। 

मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा बलात्कार
आंकड़ों के मुताबिक, बलात्कार के मामले सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हुए। ऐसी कुल घटनाओं में से 12.5 फीसदी (4,882 मामले) मध्य प्रदेश में, 12.4 फीसदी (4,816 मामले) उत्तर प्रदेश में और 10.7 फीसदी यानी 4,189 मामले महाराष्ट्र में हुए।

4,889 हत्या की घटनाएं सिर्फ उत्तर प्रदेश में
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में हत्या की घटनाएं सबसे ज्यादा हुईं। यहां हत्या की 4,889 घटनाएं हुईं, जो ऐसे कुल मामलों का 16.1 फीसदी है। उत्तर प्रदेश के बाद पिछले वर्ष हत्या की सबसे ज्यादा 2,581 (8.4 फीसदी) घटनाएं बिहार में दर्ज की गईं।

महिलाओं के खिलाफ अपराध भी उत्तर प्रदेश में ज्यादा
वर्ष 2016 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के कुल मामलों में से 14.5 फीसदी (49,262 मामले) उत्तर प्रदेश में हुए, जिसके बाद 9.6 फीसदी यानी 32,513 मामलों के साथ पश्चिम बंगाल रहा। वर्ष 2015 के मुकाबले देश में बलात्कार की घटनाएं 12.4 फीसदी बढ़ गई।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!