JEE MAIN: रेंक लिमिट बदली, पढ़ाई का खर्चा सरकार उठाएगी | EDUCATION NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस में अब डेढ़ लाख रैंक तक आने वाले परीक्षार्थियों की पढ़ाई का खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी। पहले 50 हजार रैंक पाने वाले परिक्षार्थियों के लिए यह लाभ दिया जाता था। वहीं 10 वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग सेल का गठन भी किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थी पंचायत का भी आयोजन कर शिक्षा नीति में सुधार-सुझावों पर चर्चा भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा बुधवार को नगर निगम द्वारा आयोजित सुभाषचंद्र बोस नेतृत्व सम्मान कार्यक्रम में की है। नगर निगम ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 12 साल का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सुभाषचंद्र बोस नेतृत्व सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज ने खुले मंच से इंजीनियरिंग छात्रों से वार्ता भी की। कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, केंद्रीय मंत्री नरेद्र सिंह तोमर, राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव, महापौर आलोक शर्मा के साथ कई विधायक भी मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!