जंगल में जिंदा जलती हुई मिली महिला | CRIME NEWS

Updesh Awasthee
ग्वालियर। एक सूचना पर गई मुरैना पुलिस को जंगल में जिंदा जलती हुई ​महिला मिली है। थोड़ी दूरी पर उसके पति का शव भी मिला। बताया जा रहा है कि दोनों को जिंदा जलाया गया था। समय रहते सूचना मिल जाने के कारण महिला को अस्पताल दाखिल कर दिया गया लेकिन जबकि पति के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। मामले के पीछे एक लव स्टोरी सामने आ रही है। आरोप है कि जिस व्यक्ति के साथ महिला लिव इन रिलेशनशिप में थी, उसी ने दंपत्ति को जिंदा जलाया है। 

रामपुर थाना पुलिस के अनुसार, जारोली घाट के पास जंगलों में गीता कुशवाह नाम की महिला गंभीर रूप से झुलसी हालत में मिली। गीता ने पुलिस को बताया कि दर्शन नाम के युवक ने उसे जिंदा जलाया है और आशंका जताई कि शायद उसके पति के साथ भी ऐसी ही हैवानियत की गई है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जंगल में सर्चिंग शुरू की तो थोड़ी ही दूर गीता के पति मुन्ना कुशवाह का जली हुई हालत में शव मिला। पुलिस ने मुन्ना के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। वहीं, गीता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गीता का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में संकेत मिले है कि आरोपी दर्शन कुशवाह महिला गीता का पुराना प्रेमी है। गीता अपने पति को छोड़कर उसके साथ रहने चली गई थी लेकिन जब बात नहीं बनी तो लिव इन रिलेशनशिप तोड़कर वो वापस अपने पति के पास आ गई। 

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले दर्शन ने गीता पर अपने साथ रहने के लिए दबाव बनाया था, जिसके लिए वह राजी नहीं थी। इस बात से खफा होकर दर्शन ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गीता और उसके पति को रास्ते में रोक लिया और फिर दोनों को जिंदा जला दिया। पुलिस दर्शन कुशवाह की तलाश कर रही है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!