चित्रकूट: नंदकुमार सिंह का मंगल तो अमंगल निकला, पहली ही चाल में चित

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में अब तक जितने भी चुनाव हुए सीएम शिवराज सिंह ने ही लड़े हैं। प्रत्याशी कोई भी हो, हर छोटे से बड़ा फैसला शिवराज ने ही किया है। 4 दिन के लिए कमान नंदकुमार सिंह चौहान को मिली थी उसी में नंदूभैया मजाक बनकर रह गए। मंगलवार को उन्होंने जो कुछ किया वह उनके लिए ही अमंगलकारी हो गया। नंदकुमार सिंह अपनी पहली चुनावी चाल में ही चित हो गए। यहां बात दिवंगत कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह के भतीजे मंगल सिंह की चल रही है। सुबह नंदकुमार सिंह ने ऐलान किया था कि मंगल सिंह ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। शाम को मंगल सिंह ने मीडिया को बताया कि नंदकुमार सिंह घर आए थे, माला पहनाई, फोटो खिंचवाई और फर्जी ऐलान कर दिया। 

दरअसल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने दिवंगत कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह के भतीजे मंगल सिंह को बीजेपी का झंडा देकर उनके भाजपा में शामिल होने का एलान किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, सांसद गणेश सिंह और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार भी मौजूद रहे। इस मौके पर नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व विधायक प्रेम सिंह ने इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की ज्योति जला रखी थी। वे लोकप्रिय नेता थे। अब उनके परिवार वालों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया है।

मंगल सिंह के घर पहुंचे अजय सिंह
प्रेम सिंह के भतीजे के भाजपा में जाने की चर्चा जंगल में आग की तरह पूरे प्रदेश में फैल गई। अपने समर्थक के बीजेपी में शामिल होने की खबर से बौखलाए नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह मंगल सिंह के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। अजय सिंह से मुलाकात के दौरान मंगल ने एक बार फिर बाजी पलटते हुए मरते दम तक कांग्रेस में ही रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि मेरा परिवार कांग्रेस का है और कांग्रेस का ही रहेगा। मंगल सिंह ने कहा कि वो घर के बाहर खड़े थे, तभी भाजपा नेताओं ने मुझे माला पहना दी और इसका गलत तरीके से प्रचार किया।  
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!