लीजिए, महारानी वसुंधरा राजे ने कर दिया राष्ट्रगान का अपमान

Updesh Awasthee
जयपुर। भाजपा की संस्थापक राजमाता विजयाराजे सिंधिया की बड़ी बेटी, धौलपुर राजघराने की बहू एवं राजस्थान की मुख्यमंत्री ​वसुंधरा राजे पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगा है। बता दें कि पिछले कुछ समय से राष्ट्रगान का अपमान एक बड़ा मुद्दा हो गया है। यदि टॉकीज में कोई दर्शक गलती से भी राष्ट्रगान का अपमान कर दे तो उसे तत्समय जूते मारे जाते हैं। ऐसे मामलों में जनता पुलिस और कोर्ट का इंतजार नहीं करती। 

सोशल मीडिया पर वसुंधरा राजे की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सभी सावधान की मुद्रा में खड़ें हैं जबकि वसुंधरा राजे फोन पर बात करते हुए दिख रही हैं। दावा किया जा रहा है यह फोटो जिस समय ली गई उस वक्त राष्ट्रगान चल रहा था और वसुंधरा राजे सावाधान में खड़े होने की जगह फोन पर बात कर रही थीं। सोशल मीडिया पर इस फोटो का हवाला देकर वसुंधरा राजे को ट्रोल किया जा रहा है।

हालांकि कुछ लोग इस तस्वीर की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने फेसबुक पर इसी कार्यक्रम की एक फोटो शेयर की है जिसमें वो सावधान की मुद्रा में खड़ी नजर आ रही हैं। यह कार्यक्रम अलवर में 9 अक्टूबर को हुआ था। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वसुंधरा राष्ट्रगान के समय ही फोन पर बात कर रहीं थीं या नहीं परंतु कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग में इसका पता आसानी से लगाया जा सकता है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!