हनीप्रीत के सामने मुझे डर्टी टच करता था राम-रहीम सिंह: एक्ट्रेस मरीना

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। मॉडल व एक्ट्रेस मरीना कुंवर ने रेप केस में सजायाफ्ता बाबा राम-रहीम सिंह पर नया आरोप लगाया है। मरीना ने बताया कि राम-रहीम सिंह ने उसे फिल्मों में काम दिलाने के बहाने अपने पास बुलाया। वो उसे गुफा में ले गया और डर्टी टच किया। बाबा उसे बेडरूम में भी ले गया और गंदी हरकतें करता था। मरीना का कहना है कि राम-रहीम सिंह यह सबकुछ हनीप्रीत के सामने करता था, हनीप्रीत को इससे कोई आपत्ति नहीं थी। मरीना ने यह भी बताया कि इस मामले में उसने एक ट्वीट भी किया था परंतु बाबा की तरफ से धमकियां मिलीं तो उसने ट्वीट डीलिट कर दिया। 

मॉडल व एक्ट्रेस मरीना कुवर ने गुरमीत राम रहीम पर आरोप लगाया है कि उसे फिल्म में रोल दिलाने व मीटिंग के बहाने अपनी गुफा में ले जाता था और उसकी बॉडी को गलत तरीके से छूता था। एक बार राम रहीम उसे अपनी बेडरूम में ले गया और उससे पैसों व अन्य चीजों की किसी तरह की चिंता नहीं करने की बात कही। इसके साथ ही मरीना ने बताया कि जब भी गुरमीत राम रहीम से वो मिलती तो वह 'यू आर माई लव चार्जर' गाना गाता था।

मरीना ने इसके साथ ही यह खुलासा भी किया है कि राम रहीम नशा भी किया करता था और उसे ड्रग्स लेने की आदत थी। राम रहीम की इन बातों से परेशान होकर उसने 6 माह पहले एक ट्वीट भी किया था, लेकिन डराने-धमकाने के बाद उसे डिलीट करना पड़ा था। गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद मरीना व उसके बॉयफ्रेंड ने ये सारे आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि राम रहीम ये सारी हरकतें हनीप्रीत के सामने करता था और उसे इससे कोई परेशानी नहीं होती थी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!