BHOPAL: बहू का रेप कर रहा था जेठ तभी पत्नि आ गई

भोपाल। खजूरी सड़क इलाके में एक बदमाश अपने ही छोटे भाई की​ पत्नि का रेप कर रहा था कि तभी उसकी अपनी पत्नि आ गई। जेठ की काली करतूत देखकर बौखलाई पत्नि ने आसपास के लोगों को जमा कर लिया और पुलिस को बुलाकर अपना बलात्कारी पति सलाखों के पीछे भेज दिया। पीड़िता की शादी 6 माह पूर्व ही हुई थी। तभी से आरोपी की बुरी नजर उस पर थी। वो कई दिनों से इसकी प्लानिंग कर रहा था। 

खजूरी सड़क पुलिस के मुताबिक मूलत: विदिशा निवासी 19 वर्षीय युवती की शादी छह महीने पहले ही हुई थी। महिला का जेठ राजकुमार एक किसान के यहां मजदूरी करता है और खेत पर बने मकान पर रहता है। शादी के कुछ दिन बाद ही राजकुमार ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को अपने पास ही बुला लिया था।

शनिवार को भाई और राजकुमार का परिवार खेत पर काम करने गया था। दोपहर करीब तीन बजे राजकुमार मौका पाकर घर लौटा और बहू से चाय बनाने को कहा। बहू जब चाय बनाने लगी, तभी वो धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। इसी बीच राजकुमार की पत्नी भी खेत से लौट आई। उसने शोर मचाकर लोगों की मदद से पति को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बहू की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!