कृषिमंत्री की कृपापात्र कंपनी पर प्रतिबंध | YASHODA HYBRID SEEDS PVT LTD

Updesh Awasthee
आनंद ताम्रकार/बालाघाट। यशोदा हाईब्रीड सीड्स प्रा.लिमि.हिंगणघाट जिला वर्धा द्वारा उत्पादित धान बीज का क्रय विक्रय तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। संयुक्त संचालक किसान कल्याण कृषि विकास जबलपुर संभाग द्वारा 3/6/2017 को आदेश क्रमांक 2138 के द्वारा यशोदा हाईब्रीड द्वारा दायर अपील को स्वीकृत कर उपसंचालक कृषि बालाघाट के आदेश को निरस्त कर दिया। बुधवार 14 जून को सांसद ने भरे मंच से कृषि मंत्री पर इस कंपनी को संरक्षण देने के आरोप लगाए थे। 15 जून को प्रतिबंधात्मक आदेश जारी हो गए। 

इस कंपनी के धान बीजों के प्रमाणिकता पर आपत्ति किये जाने पर प्रमुख सचिव डॉ.श्री राजेश राजौरा द्वारा संयुक्त संचालक कृषि विकास जबलपुर के आदेश को निरस्त करते हुये उपसंचालक कृषि विकास बालाघाट के आदेश को यथावत रखे जाने के निर्देश देते हुए बालाघाट जिले में यशोदा सीड्स के धान बीज के क्रय विक्रय पर प्रतिबंध लगाते हुये स्टाक को सीज कर दिया गया है।

यह उल्लेखनीय है कि इस कंपनी के धान बीज के संबंध में गत वर्ष सांसद बोधसिंग भगत सहित अनेक किसानों ने शिकायत की थी की धान की बुआई पश्चात अंकुरण ही नही हुआ जिसके कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़े। इसी मामले को लेकर कल मलाजखण्ड के कार्यक्रम में मत्री गौरीशंकर बिसेन तथा सांसद भगत के बीच तिखी झडप भी हो गई जो जनचर्चा का विषय बना हुआ है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!