रेप का वीडियो बनाकर कई बार किया विधवा और उसकी बेटी का रेप

नई दिल्ली। गुरुग्राम में राजेंद्रा पार्क इलाके में पुलिस अधिकारी के बेटे ने एक विधवा महिला का रेप किया ओर वीडियो बना लिया। फिर वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू किया। इस तरह उसने कई बार विधवा महिला का रेप किया। फिर उसकी नजर महिला की 15 वर्षीय बेटी पर भी बिगड़ गई उसने महिला की बेटी का भी कई बार रेप किया। युवक आए दिन उनके घर में घुसआता और रेप करता। विरोध करने पर जानवरों की तरह पीटता। अंतत: पीड़िताओं ने राजेन्द्र पार्क थाने में इसकी शिकायत की। आरोपी की पहचान दिल्ली के गोकुलपुर निवासी 20 वर्षीय आशीष के रूप में की गई है। आरोपी के पिता दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। पिता का धौंस दिखाकर भी वह महिला व उसकी बेटी को डराता था। 

मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली महिला अपने दो बच्चों के साथ राजेंद्रा पार्क इलाके में किराए पर रहती है। वह एक निजी कंपनी में काम करती है। उसके ससुराल के लोग अशोक विहार इलाके में रहते हैं। लगभग एक महीने पहले महिला राजेंद्रा पार्क इलाके में खरीददारी करने के लिए पहुंची थी। आरोपी युवक भी वहां पर किसी काम से पहुंचा। वह महिला से बातचीत करने लगा और बातचीत के दौरान ही उसके घर का पता ले लिया।

एक-दो दिन बाद ही युवक पीड़िता के घर पहुंच गया। उस समय महिला के बच्चे गली में खेल रहे थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला के साथ न केवल दुष्कर्म किया बल्कि अश्लील वीडियो भी बना लिया।

वीडियो वायरल करने की धमकी 
आरोपी युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला की 15 वर्षीय बेटी के साथ भी कई बार दुष्कर्म किया। जब भी दोनों विरोध करते तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देता। आरोपी ने महिला एवं उसके बच्चों को इतना डरा रखा था कि वे अपने घर में बंधक की तरह थे। शुक्रवार सुबह भी आरोपी इलाके में पहुंचा हुआ था। उसे पता नहीं था कि उसके खिलाफ थाने में शिकायत दे दी गई है। इस वजह से वह आसानी से पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

कई जगह नौकरी कर चुका है आरोपी
मां-बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोपी युवक गुरुग्राम में कई जगह नौकरी कर चुका है। फिलहाल वह बेरोजगार है। इसी साल उसने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। जांच अधिकारी एसआइ अब्दुल्ला खान ने बताया कि जैसे ही शिकायत मिली, आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी। शुक्रवार को पता चला कि वह राजेंद्रा पार्क इलाके में आया हुआ है। उसे गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की गई। उसने जिस मोबाइल से मां-बेटी के साथ दुष्कर्म की फिल्म बना रखी थी, उस मोबाइल को भी रिकवर कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !