ग्वालियर में कांग्रेस नेता की हत्या, CAR में रखी थी जली हुई लाश

Updesh Awasthee
ग्वालियर। युवा कांग्रेस नेता विनय राठौर की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। विनय की लाश सिरोल के जरगा पहाड़ी के पास कार में जली हुई हालत में मिली। विनय गुरुवार रात से ही गायब था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों को मुताबिक पुलिस को कार के कांच पर एक महिला सहित दो लोगों के हाथों के निशान मिले हैं। इससे आशंका जतायी जा रही है कि विनय राठौर की हत्या के पीछे किसी करीबी का हाथ है। 

सिरोल पुलिस को शुक्रवार को कुछ राहगीरों से खबर मिली थी कि जरगा गांव की पहाड़ी की सड़क किनारे एक कार चालू हालत में खड़ी है। कार के अंदर किसी युवक की जली हुई हालत में लाश पड़ी है। खबर मिलते ही सिरोल पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची।  कार के अंदर युवा कांग्रेस के नेता विनय राठौर की लाश ड्राइविंग सीट पर बैठी हालत में थी। विनय का पहले पीछे से गला घोटा गया था, फिर उसके चेहरे को जला दिया गया।

पुलिस के मुताबिक ये हत्या का मामला है। विनय के हाथ का ब्रेसलेट और गले की चेन सुरक्षित थी। इसे देखकर लगता है कि हत्या करने वाले पहचान के लोग हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि विनय गुरुवार रात से लापता था। कार के शीशे पर एक लड़की सहित दो लोगों के धूल से सने हाथों के निशान मिले हैं। इसके अलावा कार में कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!