मप्र: CM ने दी बलात्कारियों के एनकाउंटर की छूट !

Updesh Awasthee
भोपाल। शुक्रवार को भौंरी स्थित मप्र पुलिस की अकादमी में आयोजित 89वें सब इंस्पेक्टर पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस विभाग को बलात्कारियों के एनकाउंटर की छूट दे दी है। अपने भाषण के दौरान उन्होंने एक वाक्य कहा 'मासूमों से कोई बुरा बर्ताव करे, तो उसे जेल नहीं भेजें, बल्कि मृत्यु दंड दे दें' तात्पर्य निकाला जा रहा है कि उनका इशारा एनकाउंटर की तरफ था। बता दें कि इससे पहले भोपाल एनकाउंटर के बाद भाजपा नेता नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा था कि शिवराज सिंह चौहान ने ही इस एनकाउंटर के आदेश दिए थे। 

मुख्यमंत्री ने पुलिस जवानों की तारीफ करते हुए कहा कि ट्रेन ब्लास्ट के तीन घंटे के अंदर ही पुलिस ने आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया था। ये जवान किसी भी अपराध को रोकने में पूरी तरह सक्षम हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सबके सामने कह रहा हूं कि किसी भी अपराधी को छोडूंगा नहीं। सीएम ने कहा कि पुलिस को यह खुली छूट है कि मध्य प्रदेश में पनप रहे अपराधियों के नेटवर्क को सिमी की तरह जड़ से खत्म कर दें। बदमाशों के लिए बज्र से ज्यादा कठोर और जनता के लिए मृदु भाषी बनें। मासूमों से कोई बुरा बर्ताव करे, तो उसे जेल नहीं भेजें, बल्कि मृत्यु दंड दे दें। 

मुख्यमंत्री ने बाद में जोड़ा कि बालिकाओं के साथ दुराचार करने वाले को मृत्युदण्ड देने का विधेयक विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। पारित होने के बाद उसे राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!