अपने 'अपोजिट' से शादी करने जा रही है भारती

Updesh Awasthee
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अपनी शादी को लेकर भारती काफी एक्साइटेड हैं। भारती से जब शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वो शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और अपनी शादी की हर रस्म को खूब मौज-मस्ती के साथ सेलिब्रेट करना चाहती हैं।

भारती ने कहा, 'मैं मेहंदी और हल्दी की रस्म जरूर करुंगी क्योंकि इतने सालों से हम काम कर रहे हैं। तो मुझे अपनी शादी में हर रस्म एंजॉय करनी है।'

भारती से जब उनके होने वाले पति हर्ष के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'हर्ष मेरे बिल्कुल अपोजिट हैं। वो बहुत ही सिंपल हैं और उन्हें शोर नहीं पसंद, लेकिन मैं उनके बिल्कुल अपोजिट हूं। मुझे ये सब पंसद है। लेकिन उसे ये सब पंसद करना पड़ेगा क्योंकि मैं उनकी होने वाली वाइफ हूं।'
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!