शिवराज सरकार ने कर्मचारियों से छीनी अग्रिम वेतन वृद्धि

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने नसबंदी आॅपरेशन कराने के बाद मिलने वाली अग्रिम वेतनवृद्धि समाप्त करने के निर्णय का विरोध किया है। मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के महामंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि शासकीय सेवकों द्वारा स्वंय या पत्नी/पति द्वारा दो जीवित संतान के पश्चात नसबंदी कराये जाने पर उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप एक अग्रिम वेतन वृद्धि दी जाती है। 

सामान्य प्रशासन विभाग ने कर्मचारी विरोधी परिपत्र जारी करते हुए शासकीय सेवकों की अग्रिम वेतन वृद्धि संबंधी उक्त सुविधा को समाप्त कर दिया है। कर्मचारी संघ के महामंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अन्य राज्य सरकारों के समान ही मध्यप्रदेश में भी दो जीवित संतान के पश्चात नसबंदी कराये जाने पर एक अग्रिम वेतन वृद्धि की वर्तमान व्यवस्था को बहाल करने की मांग की है। 

बता दें कि इन दिनों मप्र का खाली खजाना सीएम शिवराज सिंह के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। वो लगातार ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने के लिए टैक्स बढ़ा रहे हैं तो खर्चा बचाने के नाम पर कर्मचारी विरोधी फैसले कर रहे हैं। कांग्रेस आरोप लगाती रही है कि अपने विज्ञापन और लक्झरी आयोजनों पर सरकार कोई कमी नहीं कर रही। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!