
उन्होंने आगे कहा कि भीड़ देखकर विधानसभा चुनाव में सभी सीटों को जीतना तय हो गया। बीएसपी को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी और अपने बलबूते सरकार बनेगी। राज्या में सपा व भाजपा के क्रियाकलापों से आक्रोश है। भाजपा तो सीएम उम्मीदवार घोषित करने तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।
मायावती ने अपील की कि प्रदेश में सपा व कांग्रेस गठबंधन को वोट नहीं देना है। प्रदेश में अपराध, सांप्रादायिक गतिविधियां, हत्या, बलात्कार बढ़ रहा है। सपा की सरकार में असुरक्षा ही रही है, अराजकता बढ़ी है और अधिकारियों का तबादला ही होता रहा है। अब सपा में मुलायम ने भाई का साथ दिया तो सपा का वोट दो खेमों में बंट जाएगा। मुस्लिम समाज को अपना वोट बसपा को ही देना है।
पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी प्रदेश को मां-बाप बता कर वोट मांगे तो भी सरकार नहीं बनेगी। केंद्र में गलत नीतियों से व प्रलोभन से लोग नाराज हैं। सौ दिनों में विदेश से काला धन लाकर 10-15 लाख गरीबों के खाते में डालने की बात कही थी। गरीब के खाते में 1 रुपया जमा नहीं हुआ और किसानों को भी 1 रुपया नहीं मिला। भाजपा को जुमला पार्टी बन गई है। जनता को बरगलाने के लिए नाटक करते हैं। नोटबंदी से लोग कराह रहे हैं। लाखों बेरोजगार हो गए हैं। नोटबंदी से पहले ही अपने लोगों का काला धन ठिकाने लगा दिया। अपना खुलासा नहीं किया तो लगा कि पूरी दाल काली है। प्राइवेट सेक्टर को काम देकर आरक्षण को निष्प्रभावी कर दिया है।