JIO की घबराई AIRTEL अदालत की शरण में

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के हाईस्पीड फ्री गिफ्ट प्लान ने टेलीकॉम इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। अब तक सिर्फ बातें करके ग्राहकों को लुभाने की कोशिश करने वाली कंपनियां अब रिलायंस जियो की धाकड़ योजनाओं से घबरा रहीं हैं। एयरटेल की हालत तो यह हो गई कि वो रिलायंस से बाजार में लड़ने के बजाए अदालत की शरण में जा पहुंची है। बता दें कि इससे पहले तक एयरटेल अपने प्रतिद्वंदी आइडिया से जीतने के लिए हमेशा उससे सस्ते और तेज प्लान लांच किया करता था। रिलायंस के प्लान लांच होते ही एयरटेल की धमाकेदार मार्केटिंग पॉलि​सी ठप पड़ गई है। 

भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने कहा कि रिलायंस जियो की मुफ्त पेशकश से क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है और इसने बाजार में अनुचित प्रतिस्पर्धा की स्थिति पैदा कर दी है जिसे कंपनी ने अदालत में चुनौती दी है।

मित्तल ने कहा कि संचार सेवा से जुड़ी सभी कंपनियों के सामने समस्या पैदा हो गई है। यदि कोई बड़ी चीज मुफ्त में दी जाती है, तो उससे प्रतिस्पर्धा करना काफी मुश्किल होता है। यह अनुचित प्रतिस्पर्धा है जिस पर मीडिया और अदालतों के जरिये चर्चा हो रही है। एयरटेल ने रिलायंस जियो की मुफ्त 4जी सेवा को दिसंबर से आगे बढ़ाने के खिलाफ याचिका दायर की है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!