लखनऊ दशहरा उत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण

Bhopal Samachar
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में आयोजित किए गए दशहरा उत्‍सव में शामिल होने के लिए पहुंचे। विमानतल पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया। लखनऊ के ऐशबाग रामलीला मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी यहां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हैं। रावण दहन से पहले मोदी ने मंच पर राम-लक्ष्मण और हनुमान बने कलाकारों को तिलक लगाकर आरती की।

इसके अलावा रामलीला कमेटी ने प्रधानमंत्री मोदी को गदा भेंट की। प्रधानमंत्री के साथ यहां गृहमंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के राज्‍यपाल राम नाईक, मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव, वरिष्‍ठ भाजपा नेता लालजी टंडन और प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने यहां अपने संबोधन में सबसे पहले देशवासियों को बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व दशहरे की शुभकामनाएं दी। मोदी ने कहा कि उत्तरप्रदेश की धरती ने ही हमें राम और कृष्ण जैसे चरित्र दिए हैं, ऐसी धरती पर आकर दशहरा पर्व मनाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

ये कहा प्रधानमंत्री मोदी ने...
  1. रावण को जलाते समय संकल्प लें कि हमारे अंदर मौजूद बुराइयों को खत्म करेंगे।
  2. दशहरा का मतलब है कि हम अपने अंदर की दस बुराईयों पर विजय प्राप्त करें।
  3. ईश्वर ने सभी को बुराईयां खत्म करने का सामर्थ जरूर दिया है।
  4. पुरानी चीजों को भक्ति भाव तक सीमित न रखें, बल्कि प्रेरणा प्राप्त करें।
  5. आतंकवाद मानवता का दुश्मन है वहीं भगवान राम मानवता का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  6. आतंकवाद के खिलाफ सबसे पहले लड़ने वाला फौजी या नेता नहीं था।
  7. आतंकवाद के खिलाफ सबसे पहले लड़ाई जटायु ने लड़ी थी।
  8. सवा सौ करोड़ देशवासी एकजुट रहे तो आतंकवादी सफल नहीं हो सकते हैं।
  9. आतंकवाद की कोई सीमा नहीं है। सभी देशों को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी।
  10. गंदगी भी रावण का एक छोटा रूप है। गंदगी से मुक्ति पा लें तो गरीब लोग बीमारी से नहीं मरेंगे।
  11. एक सीता मां पर अत्याचार करने वाले को रावण को हम हजारों सालों से जला रहे हैं।
  12. आज मां के गर्भ में भी हजारों सीताओं पर अत्याचार हो रहा है।
  13. 21 वीं सदी में महिलाओं को समान अधिकार मिलना चाहिए।
  14. बेटियों पर गौरव करना होगा, बेटियों को हमें बचाना होगा।
  15. राम व कृष्ण के जीवन में भी युद्ध था, हम युद्ध से बुद्ध की ओर जाने वाले लोग हैं।
  16. भारत युद्ध के मैदान में गीता का संदेश देने वाले मोहन का देश है।
  17. समय के हिसाब से कभी-कभी युद्ध अनिवार्य हो जाते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!