अपना पेट्रोल पंप खोलिए, मौका आपके द्वार है

Updesh Awasthee
यदि आप अपना पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं और मौजूदा कंपनियां आपको अवसर नहीं दे रहीं हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं। जल्द ही एक नया अवसर आपके द्वार आने वाला है। केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत में 3,500 पेट्रोल पम्प शुरू करने के लिए यूरोप की तीसरी सबसे बड़ी तेल कंपनी बीपी पीएलसी को औपचारिक रूप से लाइसेंस दे दिया है. यह 10वीं कंपनी है जो देश में आकषर्क ईंधन के खुदरा कारोबार में कदम रखेगी. बीपी ने ट्विटर पर लिखा है कि कंपनी को पेट्रोल और डीजल (हाई स्पीड डीजल) की मार्केटिंग के लिए 14 अक्टूबर को औपचारिक लाइसेंस मिल गया. कंपनी के लिए यह एक और मील का पत्थर है.

सूत्रों ने कहा कि ब्रिटेन की कंपनी के साथ हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लि. को पेट्रोलियम मंत्रालय ने खुदरा पेट्रोल और डीजल के लिए लाइसेंस दिया गया है. इससे पहले कंपनी को भारत में एयरलाइंस को विमान ईंधन (एटीएफ) के खुदरा विपणन के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिली थी. 

देश में फिलहाल 56,190 पेट्रोल पम्प हैं जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी की हिस्सेदारी अधिक है. निजी क्षेत्र की एस्सार ऑयल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास 3,500 पेट्रोल पम्प हैं. रॉयल डच शेल 82 पेट्रोल स्टेशनों का परिचालन कर रही है. नुमालीगढ़ रिफाइनरीज लि. तथा मैंगलोर रिफाइनरीज एंड पेट्रोकेमिकल्स लि. के छह पेट्रोल पम्प हैं. वहीं दूसरी तरफ इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के पास 25,363 पेट्रोल पम्प, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) के पास 13,802 स्टेशन तथा भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) के पास 13,439 बिक्री केंद्र हैं. कोलकाता स्थित हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लि. को 100 पेट्रोल पम्प स्थापित करने का लाइसेंस मिला है. ये पेट्रोल पम्प मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल में लगाए जाएंगे.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!