मप्र भाजपा का मंडल अध्यक्ष, मुंबई का शातिर चोर निकला

Bhopal Samachar
सतना। मुंबई में हुई 16 चोरियों में नामजद आरोपी कृष्ण कुमार पाण्डेय मप्र भाजपा का मंडल अध्यक्ष निकला। उसे मुंबई पुलिस ने एक छापामार कार्रवाई के दौरान सतना के सिंहपुर थानाक्षेत्र में नुनगरा गांव स्थित उसके निवास से गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ है। 

उप निरीक्षक कपूर त्रिपाठी के अनुसार शुक्रवार की सुबह मुंबई पुलिस ने नुनगरा गांव में दबिश देकर सिंहपुर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। भाजयुमो नेता पर मुंबई के विभिन्न थानों में एक दर्जन से ज्यादा चोरी के मामले दर्ज हैं। जिसके परिवार के कई सदस्य मुंबई में रहकर पूजा-पाठ कराते हैं। गिरोह का सरगना होने के नाते आरोपी भी बीच-बीच में मुंबई जाकर चोरी की वारदातें करता था और सामान लेकर सतना आ जाता था।

महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि आरोपी पर मुंबई में 16 मामले दर्ज हैं। सिंहपुर पुलिस की मदद से आरोपी के घर से 2 लाख का सोना, 5 मोबाइल, एक कैमरा बरामद किया गया है, जबकि आरोपी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बैंक लॉकर में और सोना होने का दावा कर रहा है।

नुनगरा गांव निवासी कृष्ण कुमार पाण्डेय चोरी के पैसे से रसूख दिखाकर भाजपा नेताओं का करीबी बन गया। फिर भाजयुमो के सिंहपुर मंडल का अध्यक्ष बन बैठा। महाराष्ट्र पुलिस के खुलासे से पार्टी के पदाधिकारियों में हडकंप मच गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!