गुजरात में अमित शाह को 5 मिनट भी बोलने नहीं दिया, उल्टी पड़ गई चाल

Updesh Awasthee
सूरत/गुजरात। नरेन्द्र मोदी और अमित शाह का गढ़ गुजरात 'अमित शाह गो बैक' के नारों से गूंज गया। हालांकि पुलिस ने सभा से पहले ही संभावित उपद्रवियों को हिरासत मेें ले लिया था फिर भी उनकी सभा में जमकर हंगामा हुआ। कुर्सियां फैंकी गईं। हालात यह बने कि अमित शाह 5 मिनट भी भाषण नहीं दे पाए। प्रदर्शनकारियों ने 'हार्दिक हार्दिक' के नारे भी लगाए और बोलतें फैंकी। बता दें कि अमित शाह पाटीदार आंदोलन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन को जिम्मेदार ठहराया करते थे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाह की मीटिंग से पहले कुछ पाटीदार नेताओं को हिरासत में लिया गया था। लेकिन इसके बावजूद कुछ नाराज लोगों ने 'अमित शाह गो बैक' और ‘हार्दिक-हार्दिक’ नारेबाजी की। सभा में आए कुछ लोगों को भी हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पाटीदार सम्मान समिति ने पटेल-पाटीदार कम्युनिटी से ताल्लुक रखने वाले विधायकों और मंत्रियों के लिए यह प्रोग्राम रखा था।

अमित शाह की चाल उन्हीं पर उल्टी पड़ी
राजनैतिक कानाफूसी में कहा जाता है कि गुजरात में अमित शाह की मर्जी के बगैर आनंदीबेन के सीएम बन जाने के बाद अमित शाह ने ही पाटीदार आंदोलन को हवा दी थी। इस आंदोलन के जरिए उन्होंने आनंदीबेन के कुर्सी पहले हिलाई और फिर आनंदीबेन को गिराने में भी सफल रहे परंतु अब पाटीदार आंदोलन उनके नियंत्रण से बाहर हो चुका है। इस कार्यक्रम के जरिए वो यह जताना चाहते थे कि पाटीदार समुदाय उनके साथ है, परंतु जो हुआ वो बिल्कुल उलट ही था। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!