
मामला होशियारपुर का है। यहां जमीनी विवाद के चलते एक महिला को पंचायत के सदस्यों ने रॉड से पीटा और बालों से घसीटा। एक बार तो महिला को चुन्नी बांधने की कोशिश भी की गई। पीटने वालों में गांव की महिला सरपंच और पंचायत का एक पुरुष सदस्य शामिल रहे।
दरअसल महिला का कोई जमीनी विवाद चल रहा था। जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, महिला उस जमीन पर काम करने चली गई। ये देख गांव की महिला सरपंच संतोष कुमारी वहां पहुंच गई और उसके साथ चार अन्य लोग भी थे। महिला सरपंच ने वहां पहुंचते ही महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी।
महिला को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि महिला बेहोश हो गई। बाद में बीच बचाव करने वाले लोगों ने महिला को अस्पताल भर्ती करवाया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया। अब ये महिला पुलिस से न्याय दिलाने की मांग कर रही है।