बलूचिस्तान हमारा नहीं है, मोदी को चुप रहना चाहिए था: सलमान खुर्शीद

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित हिंसा और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बार बार दखल के बाद जब मोदी ने बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया तो लोगों ने इसे एक बेहतरीन रणनीति करार दिया परंतु कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद को यह रणनीति पसंद नहीं आई। उनका कहना है कि मोदी को लालकिले की प्राचीर से 'बलूचिस्तान' का जिक्र नहीं करना चाहिए था। 

खुर्शीद ने एक समाचार चैनल से कहा, "बलूचिस्तान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से अलग है। हमें पीओके पर बोलने का पूरा अधिकार है, क्योंकि यह हमारा मामला है। बलूचिस्तान हमारा मामला नहीं है।"

बलूचिस्तान पाक का मामला, पीएम न बोलें
पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का आंतरिक मामला है। जब सवाल एक संप्रभु राष्ट्र की है, तो हमें संयम बरतना चाहिए। उन्होंने कहा, "क्या हम अपने देश में हो रहे अत्याचारों पर अमेरिका को बोलने की मंजूरी देंगे? क्या हमने अफ्रीका व यूरोप में हो रहे अत्याचारों पर चिंता जताई है?"

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!