हटाए गए कलेक्टर ने फिर लिखी विवादित फेसबुक पोस्ट

Bhopal Samachar
भोपाल। सरकार ने कलेक्टरों से सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं शिकायतों के समाधान के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए कहा था परंतु कई अफसर कुछ और ही कर रहे हैं। नरसिंहपुर से हटाए गए कलेक्टर सिबी चक्रवर्ती का नाम भी इसमें आता है। उन्होंने तमिलनाडु में जय​ललिता की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए फेसबुक पर बधाई पोस्ट की थी। अब एक नई पोस्ट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। 

अपने फेसबुक वॉल पर बुद्धिजीवियों पर प्रहार किया है। सिबी ने लिखा है कि‘अगर कथित बुद्धिजीवियों ने भ्रष्टाचार से घृणा की होती, आईएएस के प्रति घृणा के बजाए तो अब तक भ्रष्टाचार कम हो चुका होता।’ इसके बाद कथित बुद्धिजीवि वर्ग उनके खिलाफ टिप्पणियां कर रहा है। लोग भ्रष्टाचार के लिए आईएएस लॉबी को सबसे ज्यादा जिम्मेदार मान रहे हैं। सिबि को हाल ही में नरसिंहपुर कलेक्टर के पद से हटाकर मंत्रालय में उपसचिव बनाया गया है। 

नरसिंहपुर में नेतागिरी
सिबी चक्रवर्ती नरसिंहपुर कलेक्टर थे। उनके तबादले के बाद विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। नरसिंहपुर में स्कूली छात्रों की रैली निकाली गई। राम मंदिर से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक रैली निकाली गई। लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर चक्रवर्ती का ट्रांसफर रोकने की गुजारिश की है। प्रदेश के वरिष्ठ एवं रिटायर्ड आईएएस अफसर इस तरह के प्रदर्शन को गलत मानते हैं। सवाल यह भी है कि स्कूली बच्चों को कलेक्टर के तबादले से क्या सरोकार। उनका उपयोग राजनीति के लिए क्यों किया जा रहा है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!