उज्जैन में 2 पत्रकार नदी में डूबे, एक की मौत

Updesh Awasthee
उज्जैन। यहां क्षिप्रा स्नान करने आए इंदौर के 2 पत्रकार नदी में डूब गए। दोनों को वहां मौजूद लोगों ने तत्काल बाहर निकालने का प्रयास किया परंतु तब तक एक की मौत हो चुकी थी। इंदौर से कुल 3 पत्रकार उज्जैन महाकाल के दर्शन हेतु आए थे। 

जानकारी के अनुसार, जीतू दुबे, अंकित यादव और नवीन सोमवार को महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन गए थे। इस दौरान वो क्षिप्रा नदी के घाट पर भी पहुंचे। पत्रकार अंकित यादव और नवीन क्षिप्रा नदी में नहाने के लिए उतर गए, लेकिन इस दौरान वो गहरे पानी की ओर चले गए, जिससे वो डूबने लगे।

मौके पर मौजूद लोगों ने जब उन्हें डूबते देखा तो उनमें से कुछ ने दोनों पत्रकारों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, वो सिर्फ अंकित यादव को ही बचा पाए, जबकि नवीन की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर महाकाल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही नवीन के शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!