महिला मॉडल के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा, गैंगरेप किया, ड्रग्स दिया

नई दिल्ली। काम की तलाश में पुणे गई एक महिला मॉडल के साथ जो कुछ हुआ वो रूह कंपा देने वाला है। उसे बंधक बनाया गया। उसके शरीर पर कोई 6 इंच का हिस्सा शेष नहीं जिसे सिगरेट से दागा ना गया हो। उसे लगातार ड्रग्स दिए गए। गैंगरेप किया और गुप्तांगों को भी सिगरेट से दागा गया। 

दिल्ली की इस मॉडल की फेसबुक पर पुणे के एक शख्स से फ्रेंडशिप हुई थी। इस शख्स ने लड़की को फिल्म में काम दिलाने के बहाने पुणे बुलाया था। यहां लड़की को एक और शख्स से मिलवाया गया। लड़के ने उसे अपना बॉस बताया। इसके बाद लड़की पर फिल्म में काम दिलाने के बहाने रिलेशन बनाने के लिए दबाव बनाया गया। जब लड़की ने इसके लिए मना किया तो इन लोगों ने उसके साथ दरिंदगी की हदें तोड़ दीं। ल़़ड़की को कई दिनों तक भूखा रखा गया, उसकी हर रोज पिटाई की गई। यही नहीं उसे सिगरेट से दागा गया और फिर जबरन गैंगरेप किया गया। पीड़िता के मुताबिक उसे जबरन ड्रग्स देकर बेल्ट से पीटा जाता था। आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट को भी सिगरेट से दाग दिया।

मॉडल के मुताबिक इन दरिंदों के बीच फंसी पीड़ित मॉडल अपनी एक महिला दोस्त की मदद से किसी तरह से वहां से भाग निकली। बताया जा रहा है कि जिस लड़की ने उसकी हेल्प की वह भी पिछले एक साल से इन लोगों के चंगुल में फंसी हुई थी। दिल्ली पहुंचते ही वह इलाज के लिए साउथ दिल्ली के एक हॉस्पिटल पहुंची। अस्पताल से ही पुलिस को इस बारे में इंफॉर्मेशन मिली। तब पुलिस ने पीड़ित मॉडल से कांटेक्ट किया।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!