अध्यक्ष ने गिरा ही दिया CEO का विकेट

Updesh Awasthee
जबलपुर। जिला पंचायत सीईओ नेहा मराव्या का तबादला दतिया कर दिया गया है। कलेक्टर एसएन रूपला को फैक्स से इसका आदेश मिल गया है। वहीं जबलपुर विकास प्रधिकरण के सीईओ अवध श्रुति को तत्काल प्रभाव से रिलीव कर दिया गया है। इनकी जगह जेडीए का चार्ज नगर निगम कमिश्नर को सौंपा गया है।

जानकारी के अनुसार 2011 बैच की आईएएस नेहा मराव्या सिंह का तबादला जिला पंचायत सीईओ तथा अपर कलेक्टर विकास दतिया किया गया है। इस आशय का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग से कलेक्टर को फैक्स द्वारा भेजा गया है। विदित हो कि लंबे समय से जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटैल और सीईओ श्रीमती मराव्या का विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत सीएम तक पहुंच गई थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!