
मृतक की पहचान लाल मोहन महतो के रूप में हुई है। महतो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। गुमला एसपी पवन कुमार सिंह के अनुसार यह एक भीड़ के इंसाफ का मामला है। पीड़ित महिला जंगल से लकड़ी लेने के लिए गई थी।
उनमें से एक आरोपी उसे पहले से जानता था, जिसके बाद उसने पीड़िता से बलात्कार और कत्ल किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जाहिर तौर पर आरोपी की पहचान की थी। पकड़ने के बाद दोनों आरोपियों को पंचायत में ले जाया गया। सिंह के अनुसार पंचायत में ग्रामीणों की बहुत भीड़ थी। वहां भड़की भीड़ ने आरोपियों की बेतहाशा पिटाई की। अन्य पुलिस अधिकारी अंजनी झा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।