
घटना 40 दिन पहले की है जब पीलीभीत की 25-26 साल की एक लड़की को अगवा कर लिया गया। अगवा करने के बाद दरिंदे उसे एक खाली मकान में ले गए जहां उसके साथ बारी-बारी रेप किया गया। इस दौरान एक युवक ने घटना का वीडियो बना लिया और मुंह खोलने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी। लड़की ने लोकलाज के डर से घटना की जानकारी अपने घरवालों को नहीं दी।
इसके कुछ दिन बीतने के बाद इस परिवार के पास उनकी ही बेटी का एमएमएस पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। इस वीडियो में लड़की के साथ हुए गैंगरेप को दिखाया गया है। वीडियो मिलने के बाद परिवार ने पीलीभीत के एसपी से मदद की गुहार लगाई है। इसके बाद एसपी ने इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई के आदेश दे दिया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि हमे अपहरण के 40 दिन बाद यह वीडियो मिला है। इस सच को जानने के बाद हमारे लिए यह तकलीफ बर्दाश्त करना नामुमकिन है।