
सुबह 10 बजे से हंगामा
टीबी वार्ड का उद्घाटन सुबह करीब 11 बजे होना था। वहीं ललितपुर कॉलोनी निवासी महेन्द्र सिंह चौहान (55 वर्ष) हॉकी लेकर सुबह 10 बजे ही माधव डिस्पेंसरी के सामने पीएचओटीसी परिसर के मुख्य द्वार पर पहुंच गए। स्वयं को भाजपा का पक्का कार्यकर्ता बताने वाले महेन्द्र सिंह चौहान को जब टीबी वार्ड के डॉक्टरों ने हॉकी लिए देखा, तो सब सकते में आ गए। कारण यही कि यहां के सभी डॉक्टर व कर्मचारी महेन्द्र सिंह चौहान को अच्छी तरह से जानते थे। महेन्द्र सिंह इन सभी लोगों से मिलकर कई बार ललितपुर कॉलोनी से सटे इस परिसर में टीबी वार्ड खोले जाने का विरोध कर चुके थे। महेन्द्र सिंह का कहना था कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है। यहां गंभीर टीबी मरीजों के रहने से पूरे क्षेत्र में टीबी का रोग फैल जाएगा।