भोपाल। बिहार चुनाव में मोदी लहर का असर साफ दिखाई दे रहा है। यहां नीतिश एवं लालू के महागठबंधन ने काफी मजबूत चुनौती पेश की थी परंतु चुनाव परिणामों के रुझान बता रहे हैं कि बिहार में मोदी की छांव ज्यादा बड़ी हो गई है। यह भी स्पष्ट हो रहा है कि लालू की पार्टी ज्यादा सीटें नहीं ले पाई जबकि मुसलमानों का वोट भी नीतिश से कट गया, हालांकि वो मोदी को भी नहीं मिला लेकिन नीतिश की हार में निर्णायक भूमिका निभा रहा है। शुरूआत से भाजपा कम से कम 7 सीटों पर आगे चल रही है। यह अंतर कम ज्यादा हो रहा है परंतु भाजपा समाचार लिखे जाने तक पीछे नहीं हुई है। हमारे पंडितों का मानना है कि भाजपा पीछे आएगी, इसकी संभावना कतई नहीं है।
- दलित इलाकों में भी भाजपा आगे चल रही है।
- मुसलमानों ने नीतिश को वोट नहीं किया। मोदी को भी नहीं दिया।
