सरकारी जीप पर चढ़ गईं महिलाएं, जान बचाकर भागे अफसर

Updesh Awasthee
ग्वालियर। हमारे घर उजाड़ने आये हो, मर जायेंगे, लेकिन घर नहीं तोड़ने देंगे यह चेतावनी उन गरीब महिलाओं की है, जिनके घर मुरार नदी के बहाव क्षेत्र बने हैं। ऐसे 40 घर तोड़ने के लिये नगर निगम ने चिन्हित किये हैं, जिनका विस्थापन किया जाना हैं। इन घरों को सबसे पहले तोड़ा जायेगा। नगर निगम सिटी प्लान और भवन अधिकारियों की टीम निरीक्षण करने आदर्श काॅलौनी पहुंची थीं कि महिलाएं निगम अधिकारियों के वाहन पर चढ़ गईं। महिलाओं का रौद्र रूप देखकर निगम अधिकारी काॅलौनी में ही वाहन छोड़कर आ गये बाद में पुलिसकर्मी वाहन निकालकर लाये।

निगम की योजना के अनुसार यह तुड़ाई 31 अगस्त को होना थी। लोगों का कहना हैं कि पहले मकान बन रहे थे तब अधिकारी कहां थे। संभावित आंदोलन मदालखत अमले ने 200 हेलमेट खरीदे हैं करीब 300 पुलिसकर्मियों को बुलाया गया था। लाठीचार्ज के आदेश भी पहले से ही दे दिए गए थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!