जालसाज निकले Nikky bawa की बेटी और दामाद

भोपाल। भोपाल सहित इंदौर के प्रख्यात स्पा एवं पार्लर संचालक निक्की बाबा की बेटी और दामाद एक पुलिस जांच के दौरान जालसाज पाए गए हैं। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। यह मामला धोखाधड़ी के साथ साथ सामाजिक संवेदनशीलता के साथ खिलवाड़ा का भी है। अपने पार्टनर की मौत के बाद दोनों ने उसकी पत्नि के साथ चीटिंग की। 

कमलानगर थाना प्रभारी मुख्तार कुरैशी के मुताबिक त्रिलंगा कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय रेखा सिंह पति स्व. राजीव सिंह ने 2012 में रिवेयरा टाउन निवासी शाहिबा बाबा व उसके पति अभिमन्यु के साथ डीबी मॉल में टेन डाउन स्ट्रीट (टीडीएस) रेस्टोरेंट में पार्टनरशिप की थी। 25 मई 13 को राजीव सिंह की चूनाभट्टी इलाके में सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद अभिमन्यु व शाहिबा बाबा ने हिसाब-किताब देना बंद कर दिया। राजीव की पत्नी रेखा जब भी तगादा करती, तो वे टालमटोल करने लगते। फर्जी कागजात पर अनुबंध तैयार कर उन्होंने 9 माह पहले रेखा को पार्टनरशिप से बेदखल कर दिया।

इस फर्जीवाड़े की रेखा ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। उनके निर्देश पर की गई जांच में पुलिस ने पाया कि अभिमन्यु व शाहिबा बाबा ने फर्जी कागजात के आधार पर रेखा को बेदखल किया है। इस कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने रेखा की शिकायत पर रविवार रात को आरोपी अभिमन्यु व उसकी पत्नी शाहिबा बाबा और रेस्टोरेंट के अकाउंटेंट संदीप खरे, व रंजीत के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471,120 बी, 406, 294, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। उनकी तलाश की जा रही है।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!