बिजली तार चोरों की करंट से मौत

shailendra gupta
महेश मिश्रा/भिंड। हाई बोल्टेज लाईन इलेबन केबी के तारों को चोरी से काट रहे दो लोगों की लाईन के करंट की चपेट में आने मौत हो गई। मोके पर पहुंची पुलिस ने डेडबाडी का पंचानामा करा कर पीएम के लिये भिजवाया है और जांच शुरू कर दी है।

हाईबोल्टेज लाईन के तारों में उलझे पडे दो लोंगो शब औऱ पास में पडा तार काटने का फनर, यह दोनो शातिर तार चोर गिरोह के सदस्य हैं। दोनो रात में लाईन से तार चुराने का काम करते थे दोनो रात मे हाई बोल्टेज लाईन से तार काटते समय करंट की चपेट में आने से जल कर दोनो चोरों की मौत हो गई, घटना की सूचना पर मोके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

मेहगांव इलाके में लगातार बिजली विभाग की लाईनो से तार काटने के मामले सामने आ रहे थे लेकिन चोर पकड में नही आ रहे थे। अब तक लाखों रूपये की लाईनो की चोरी हो रही थी जिससे बिजली विभाग परेशान था। दोनो चोरों की शिनाख्त दिनेश राठोर और कल्यान राठोर मेहगांव निबासी के रूप में हुई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!