Dr Gaurav Gupta के इंजेक्शन के बाद मासूम की मौत

इंदौर। आजाद नगर निवासी आठ साल के बच्चे रिजवान पिता जाकिर हुसैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उषागंज में प्राइवेट डॉक्टर गौरव गुप्ता को बच्चे को दिखाया था।

उन्होंने बुखार और पेटदर्द की शिकायत पर उसे इंजेक्शन लगाया था। उसके बाद से हालत और बिगड़ गई। सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। परिजन ने आजाद नगर थाने में डॉक्टर के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पिता जाकिर हुसैन ने बताया कि डॉक्टर ने गोलियां देने के साथ इंजेक्शन लगाया था। इसके बाद बच्चे को धीरे-धीरे सूजन आने लगी। डॉ.गुप्ता को फिर से दिखाने गए तो उन्होंने दवाई बदल दी, लेकिन फिर भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

रविवार शाम तक सूजन इतनी बढ़ गई कि बच्चे की चमड़ी फटने लगी। सोमवार सुबह बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस बीच फोन पर डॉक्टर से संपर्क करने की कोशिश भी की, लेकिन नहीं हो सका। क्लीनिक पर गए तो वहां भी कोई नहीं मिला।

परिवार में मातम, मां सदमे में
रिजवान घर में सबसे छोटा था। उसका एक बड़ा भाई भी है। रिजवान आजाद नगर के सेंट मुस्तफा स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। मां सन्‍नो बी की सदमे से हालत खराब है।

मर्ग कायम किया है
हमने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शार्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर की लापरवाही उजागर नहीं हुई है। विसरा जांच रिपोर्ट के लिए फॉरेंसिक लेब में भेजी है। इसके बाद ही स्पष्ट कुछ कहा जा सकता है।
राजेशसिंह भदौरिया, टीआई, आजाद नगर

बच्चे का पीलिया बहुत ज्यादा बढ़ गया था और उसे उल्टी भी हो रही थी, इसलिए उसे इंजेक्शन लगाया था। बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन से भर्ती करने का कहा था, लेकिन उन्होंने नहीं किया। इलाज में मेरी तरफ से कोई लापरवाही नहीं की गई है।
डॉ. गौरव गुप्ता
Dr Gourav Gupta Indore
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!