इंदौर। इंदौर में छेड़छाड़ से परेशान एक महिला ने बदमाश के घर के सामने जहर खाकर जान दे दी। मामला वाणगंगा इलाके की वृन्दावन कॉलोनी का है, जहां छेड़छाड़ से परेशान शिवानी पाटीदार नाम की महिला ने ये कदम उठाया है। महिला के पिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला अंकित श्रीवास उसे परेशान करता था। इतना ही नहीं छेडछाड़ की वजह से शादी के पांच महीने बाद ही पति ने भी उसे छोड़ दिया था। पिता का कहना है कि आए दिन की छेड़छाड़ से परेशान होकर शिवानी ने अंकित के घर के सामने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। साथ ही आरोप है कि पुलिस में भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
छेड़छाड़ से परेशान विवाहिता ने बदमाश के दरवाजे पर जान दी
February 08, 2015
| भोपाल समाचार से जुड़िए |
| कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
| टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
| व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
| X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com |
| जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289 |
Tags
