सोए हुए श्रम विभाग को जगाने 2 दिवसीय धरना भोपाल में

देवास। लगातार देखा जा रहा है कि श्रम विभाग अपनी जिम्मेदारी से काम नहीं करता है। श्रम कानून तोडऩे वालों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। जिसका खामियाजा शिकायतकर्ता को भुगतना पड़ता है। प्रदेश के कई शहरों व कस्बों में बाल मजूदर काम करते देखे जा सकते है। श्रम विभाग उस पर भी रोक नहीं लगा पा रहा है। दिनों दिन कंपनी व संस्थानों में कई मजदूर दुर्घटना के शिकार होते है। कई कंपनी और संस्थानों में ठेके पर काम करने वााले मजदूरों को सुरक्षा उपकरण भी नहीं दिये जाते है। उस पर भी विभाग को कोई ध्यान नहीं है।

नियमानुसार कलेक्टर रेट से तय ठेके में कार्यरत कर्मचारियों की मजदूरी व पेमेंट स्लिप के विषय में भी कई बार श्रम विभाग को शिकायत की है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। मजदूरों के साथ हो रहे भेदभाव पर भी रोक नहीं लग रही है। इन्ही समस्याओं को देखते हुए मजबूरन श्रम विभाग को विरोध दर्ज करते हुए मनोज परमार के नेतृत्व में 1 व 2 मार्च को प्रात: 10 बजे से 5 बजे तक यादगारे शाहजहानी पार्क भोपाल पर धरना देगें। धरने में पूर्व एसडीओ मिर्जा कादीर बेग, सुंजीत संागते, निखलेश नामदेव, राजवंश पिघले, बी.एल यादव, एन.के सरकार, सुनिल सिंह ठाकुर, विष्णु अग्रवाल एडव्होकेट, सुनिल चैहान आदि शामिल होगें।
इस आंदोलन को समर्थन देने एवं शामिल होने के लिए संपर्क करें
मनोज परमार
8602049008

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!