कांग्रेस में कलह: ऐन वक्त पर बदला बी फार्म, हुआ हंगामा

रायसेन। शनिवार को कांग्रेस में नाटकीय मोड़ के साथ शहर में कांग्रेस से प्रबल दावेदार माने जा रहे राजकुमार यादव को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी दंगल में रहना पड़ेगा। वहीं कांग्रेस से राजेन्द्र सिंह राठौर मैदान में रहेंगे।

शनिवार को नामांकन पत्र वापसी एवं चुनाव चिन्ह आंवटन के दौरान कांग्रेस में ऐन वक्त पर नया मोड़ आ गया जब कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दावेदारी कर रहे राजकुमार यादव के आरमानों पर उस समय पानी फिर गया जब राजेश सिंह राठौर द्वारा 2 बजकर 5 मिनिट पर कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी होने का दावा करते हुए जिला रिटार्रिंग आफिसर जे के जैन के समक्ष अपना बी फार्म जमा कर दिया। जिससे शहर की सियासत में भूचाल आ गया और देखते ही देखते दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों को जिला कलेक्ट्रेट में जमावड़ा लगा गया। कांग्रेस से दो बी-फार्म जमा होने के चलते जिला रिटार्रिंग  आफिसर को भी नियमों को खंगालने में काफी माथा-पच्ची करना पड़ी और जिला निर्वाचन अधिकारी जे के जैन ने  अपने अंतिम फैसले में कांग्रेस से राजेन्द्र सिंह राठौर के पक्ष में फैसला सुनाया। जिससे कलेक्टर कोर्ट में कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया और राजेन्द्र सिंह राठौर के समर्थकों में खुशी का माहौल रहा और राजकुमार यादव के समर्थकों में मायूसी छा गई।

ढ़ाई घंटे लगे फैसले में
राजकुमार यादव एवं राजेन्द्र राठौर दोनों प्रत्याशियों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरूण यादव द्वारा बी फार्म दिया गया। पूर्व में राजकुमार यादव द्वारा बी फार्म जमा दिया था। लेकिन शनिवार को राजेन्द्र सिंह राठौर द्वारा अपना बी फार्म जमा करते हुए प्रदेश कांग्रेस द्वारा पूर्व  बी-फार्म की सूची को आमान्य किए जाने का लेटर हैड सौंपते हुए पूर्व बी फार्म को निरास्त  किए जाने का आग्रह किया। जिसके बाद दोनों प्रत्याशियों के वकीलों ने रिटार्रिंग आफिसर के समक्ष अपने अपने पक्ष रखते हुए नियमों को हवला दिया और रिटार्रिंग आफिसर ने अपना अंतिम फैसला सुनाते हुए राजेन्द्र सिंह राठौर को हाथ पंजा का चिन्ह आंवटित करते हुए राजकुमार यादव को निर्दलीय प्रत्याशी की घोषणा करते हुए चुनाव चिन्ह पंखा आंवटित किया। कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी के अंतिम फैसले को सुनने के लिए करीब ढ़ाई घंटे तक संस्पेश चलता रहा।  

भाजपा ने लगाई अपत्ति
कांग्रेस से दो प्रत्याशियों द्वारा अपना अपना बी फार्म जमा किए जाने को लेकर भाजपा ने अपत्ति लगाते हुए दोनों राजकुमार यादव एवं राजेन्द्र सिंह राठौर को निर्दलीय प्रत्याशी किए जाने का पक्ष रखा। लेकिन जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियम कायदों को अवलोकन  किए जाने के बाद राजेन्द्र सिंह राठौर को कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित किया। जिससे भाजपा के अरमानों पर भी पानी फिरता हुआ नजर आया। भाजपा चाहती थी कि हाथ के पंजे से कोई भी प्रत्याशी मैदान में ना रहे लेकिन अब भाजपा को राजेन्द्र सिंह राठौर के सामने आ जाने के बाद चुनावी में एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा।

पार्षदों के अरमान हुए ठंडे
राजकुमार यादव द्वारा कांग्रेस से बी फार्म जमा किए जाने के बाद दूसरे बी फार्म जमा होने के बाद कई पार्षदों के अरमानों पर भी पानी फिर गया। क्योंकि द्वितीय बी फार्म में  कई पार्षद उम्मीदवारों को भी ऐन वक्त पर बदल दिया गया। जिससे पार्षद बनने का सपना देखने वाले पार्षद प्रत्याशियों को निर्दलीय चुनाव लडऩा पड़ेगा।

दिग्गी समर्थकों की चली
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस में नाटकीय मोड़ के बाद बदले बी फार्म में दिग्विजय सिंह समर्थकों की चली है। गत रात्रि राजकुमार यादव के टिकिट कटने की चल रही अटकलों के बीच राजकुमार यादव के समर्थकों ने भोपाल की और अपना रूख किया था। जिसके बाद उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनका का टिकिट नहीं काटा जा रहा है। लेकिन शनिवार को राजेन्द्र सिंह राठौर के नाम द्वितीय बी फार्म दे दिया गया। बताया जा रहा है कि राजेन्द्र सिंह राठौर दिग्विजय सिंह के गुट के है और अंतिम समय में दिग्विजय सिंह गुट प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव पर हावी हो गया। जिससे बी फार्म बदल दिया गया।

अध्यक्ष पद के 10 एवं पार्षद पद के 14 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए
रायसेन। नाम वापसी के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के 10 उम्मीदवारों तथा पार्षद पद के 14 उम्मीदवारों ने अपाना नाम वापस लिया। अध्यक्ष उम्मीदवार  मो. तलत खान, मनोज अग्रवाल, अनिल चौरसिया,विजय सिंह राठौर,  बृजेश चतुर्वेदी, मो. जमील खां उर्फ भूरा,  दौलत सेन,  प्रमोद साहू,  राजकिशोर सोनी तथा  मो. तनवीर ने अपना नाम वापस लिया।

पार्षद पद के वार्ड-2 से उम्म्ीदवार  अब्दुल अजीज, वार्ड-3 के श्री शाहवाज अली, वार्ड-5 से भुवनेश्वर दुबे,  जफर  अली,  मंजूर अहमद, वार्ड नं-8 विनीता, साहिदा बेगम तथा मंजू अशोक नाविक, वार्ड न-11  रामकुमार, वार्ड न-12 चन्द्र कृष्ण रघुवंशी, वार्ड-13 सुनीता दुर्गा प्रसाद सराठे, वार्ड न-14 श्री अर्जुन सिंह, वार्ड न-15 अंशुल चतुर्वेदी, वार्ड न-16 शाइसता ने अपना नाम वापस लिया।

कांग्रेस से यह हुए अधिकृत प्रत्याशी
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कांग्रेस का द्वितीय बी फार्म मान्य किए जाने के बाद कांग्रेस से अध्यक्ष पद के लिए राजेन्द सिंह राठौर एवं  पार्षद प्रत्याशियों को अधिकृत किया गया। जिनमें  वार्ड क्रमांक 1 पवन शाक्या, वार्ड 02 इमरान, वार्ड 03 असलम खां, वार्ड 04 हरी बाई सेन, वार्ड 05 इकबाल अहमद, वार्ड 06 भारती लोहट, वार्ड 07 परबीन बी, वार्ड 08 फरजाना, वार्ड 09 लक्ष्मी खत्री, वार्ड 10 विनयकांत चतुर्वेदी, वार्ड 11 सरीता लोहट, वार्ड 12 देवीशरण श्रीवास्तव, वार्ड 13 प्रीति रैकवार, वार्ड 14 तुलसी प्रजापति, वार्ड 15 प्रतीक श्रीवास्तव, वार्ड 16 अजीजा बी, वार्ड 17 सलमा सिद्दकी, वार्ड 18 प्रताप सिंह मोगिया रहेंगे।

भाजपा से पार्षद अधिकृत प्रत्याशी
अध्यक्ष पद के लिए राकेश शर्मा एवं पार्षद प्रत्याशियों में वार्ड क्रमांक 1 से विनय शाक्या, वार्ड 02 अमीन भाई, वार्ड 03 संतोष यादव, वार्ड 04 क्रांति कुशवाह, वार्ड 05 राधेश्याम सेन, वार्ड06 निकिता वंशकार,    वार्ड07 संगीता सोनी, वार्ड 08 बबीता साहू, वार्ड 09 निर्मला राय, वार्ड 10 संतोष राठौर, वार्ड 11 भूरी बाई, वार्ड 12 सुखेन्द्र सिंह बघेल, वार्ड 13 गीता विश्वकर्मा, वार्ड 14 नारायण सिंह कुशवाह, वार्ड 15 नरेश छुग्गानी, वार्ड 16 शबनम बी, वार्ड 17 प्रतिभा शुक्ला, वार्ड 18 मोतीलाल चंदेल रहेंगे।

पूर्व विधायक समर्थकों में जश्न
कांग्रेस से राजकुमार यादव का बी फार्म अमान्य किए जाने के बाद पूर्व विधायक डॉ.प्रभुराम चौधरी के समर्थकों में जश्न का महौल रहा। उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक डॉ.चौधरी के समर्थक काफी लंबे अरसे से राजकुमार यादव के टिकिट को कटवाने के लिए भाग दौड़ कर रहे थे और राजकुमार यादव पर विधानसभा चुनाव के दौरान भितरघात किए जाने का भी आरोप लगाया गया था। जिसके बाद पूर्व विधायक समर्थक एकजुट होकर राजकुमार यादव के टिकिट कटवाए जाने के लिए लांबिग कर रहे थे। जिससे शहर की कांग्रेस में कलह बढ़ता जा रहा था और पूर्व विधायक समर्थकों ने पार्टी छोड़े जाने की चेतावनी प्रदेश कांग्रेस को दे दी थी। पार्टी में बढ़ते कलह के चलते टिकिट काट दिया गया।

जमना सेन को मिली चाबी
पिछले नगर पालिका रायसेन चुनाव में चाबी ने कांग्रेस का रायता फैलाया था और इस बार नगरीय निकाय चुनाव2014 में चुनाव  चिन्ह चाबी जमना सेन को आवंटित की गई है और वहीं रेहान खान को इस बार मेज चुनाव चिन्ह मिला है। वहीं कलेक्ट्रेट में चुनाव चिन्ह चाबी रेहान खान और जमना सेन द्वारा मांगी गई थी। दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों को चाबी चिन्ह आवंटित किए जाने का आग्रह किया जाने के बाद जिला रिटार्रिंग आफिसर द्वारा ड्रा करवाते हुए चाबी चिन्ह जमना सेन को आवंटित किया। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनन सेठी निर्दलीय-नल,  राजकुमार यादव निर्दलीय-टेबल पंखा, राजा अहिरवार निर्दलीय-सूरज मुखी, रेहान खान निर्दलीय-मेज चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!