अब पुलिस वालों के जेब में मिलेगा जहरीला स्प्रे

भोपाल। किसी भी उपद्रवी या मनचले से निपटने के लिए अब महिला पुलिस के लिए सेल्फ प्रोटेक्शन ऐरोसेल डिवाइस ही काफी होगी।

डियोड्रेंट की शीशी के आकार में आने वाली इस डिवाइस में इरिटेंट कैमिकल का इस्तेमाल किया गया है। उस पर एक बार स्प्रे करने से अगले 15 मिनट तक वह जलन से परेशान हो जाएगा और इस दौरान उसे पकड़ा जा सकेगा। यह डिवाइस उन पुलिसकर्मियों को भी दी जाएगी, जिनकी ड्यूटी किसी लॉ एंड ऑर्डर में लगाई गई हो।

मप्र पुलिस की प्रबंध शाखा ने इन डिवाइस की खरीदी कर ली है। पुलिस के अलग-अलग थानों को यह डिवाइस बांटने का काम भी शुरू कर दिया गया है। एक छोटे लेदर बैग में आने वाली यह डिवाइस आसानी से उपयोग में लाई जा सकती है। लॉ एंड ऑर्डर के दौरान यदि कोई पुलिसकर्मी भीड़ से घिर जाता है, तो उसके लिए यह कारगर होगी। साथ ही मनचलों से बचने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को भी यह उपलब्ध करवाई जा रही है।

एडीजी प्रबंध कैलाश मकवाना ने बताया कि अमेरिका, जापान और इंग्लैंड में इस डिवाइस का उपयोग ज्यादातर कामकाजी महिलाएं करती हैं। दिल्ली व मुंबई जैसे शहरों में भी इसका चलन बढ़ा है। यदि निजी कंपनियां इस तरह की डिवाइस तैयार करती हैं तो महिला संबंधी अपराधों में लगाम लग सकती है।

आरोपी पर निशान भी छोड़ देता है स्प्रे

टियर स्मोक यूनिट के डिप्टी कमांडेंट दिलबाज सिंह के अनुसार यह डिवाइस 400 रुपए से लेकर एक हजार रुपए में मिल जाती है। इनमें इरिटेंट (जलन पैदा करने वाले) कैमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। यह तकलीफ तो देते हैं, लेकिन शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाते। इसमें डाई कलर का भी उपयोग किया जाता है, जो आरोपी पर निशान छोड़ दे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!