क्या नक्सली है मीनाक्षी नटराजन !

shailendra gupta
भोपाल। मंदसौर के लोकल अखबारों में छपा एक विज्ञापन जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी एवं राहुल गांधी की टीम मेम्बर मिनाक्षी नटराजन को नक्सली बताया गया, को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। इधर कांग्रेस ने इसका विरोध किया है तो तटस्थ इस चिंतन में डूब गए कि इस आरोप का आधार क्या है ?

मीनाक्षी नटराजन को लेकर विरोधी उम्मीदवार ने एक विज्ञापन जारी किया है। इस विज्ञापन में कहा गया है कि ‘गांधीवादी चेहरे के पीछे नक्सली चेहरा है। मीनाक्षी ने इस विज्ञापन पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “जब भी कोई व्यक्ति गरीबों, पिछड़ों की लड़ाई लड़ता है तो उस पर इस तरह के आरोप लगते हैं। इन आरोपों को लेकर मैं ज्यादा चिंतित नहीं हूं। आरोपों का जवाब मैं नहीं, क्षेत्र की जनता देगी।

वहीं, मीनाक्षी के वकील प्रकाश कुमार ने कहा कि उनकी ओर से इस विज्ञापन को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत की गई है। उन्हें उम्मीद है कि इस तरह के विज्ञापन जारी करने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज होगा।

इसके इतर प्रदेश भर के समीक्षक अब इस चिंतन में लगे हुए हैं कि अखबारों में खुलेआम लगाए गए इस आरोप के पीछे आधार क्या है? क्या वाकई मिनाक्षी नटराजन का कोई नक्सली कनेक्शन है।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!