भोपाल। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस एक नवम्बर को मनाया जायेगा। स्थापना दिवस पर जिला स्तर पर आधे घंटे का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टर को अवगत करवा दिया है।
कार्यक्रम में प्रात: 9 बजे जिला कलेक्टर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फ हराया जाएगा। तत्पश्चात राष्ट्रीय गान होगा। राष्ट्रीय गान के बाद 20 मिनट का स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। मध्यप्रदेश गान से कार्यक्रम का समापन होगा।