भोपाल। कांग्रेस के वाइस प्रेसीडेंट राहुल गांधी ने एमपी पर फोकस करते हुए नए इंचार्ज का अपांइटमेंट कर दिया है। इसकी चर्चा चारों ओर है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने असि. इंचार्ज भी अपांइट किया है, हम उनके बारे में ही बताने जा रहे हैं।
उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के अंतर्गत आने वाले शीशियापाड़ा से साधारण कार्यकर्ता के रूप में 35 साल पहले राजनीति की शुरुआत करने करने वाले श्यौराज जीवन को पार्टी ने बड़ा तोहफा दिया है। उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय सचिव बनाया है। उन्हें महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश का सहायक प्रभारी भी बनाया गया है। इससे वाल्मीकि समाज में तो खुशी लहर है ही, पार्टी कार्यकर्ता भी खुश हैं। उधर, पार्टी ने एमएलसी विवेक बंसल को राष्ट्रीय सचिव से पद मुक्त कर दिया है।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्यौराज जीवन को सचिव बनाकर पार्टी ने वाल्मीकि समाज को खुश करने का प्रयास किया है। पार्टी के इस निर्णय को आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। श्यौराज जीवन ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार जताया और कहा कि नई जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएंगे।
एमएलसी विवेक बंसल, कांग्रेस महासचिव रूही जुबैरी, लखनऊ जोन के कोआर्डीनेटर योगेश दीक्षित, अश्वनी शर्मा, नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, अमित पाठक आदि ने श्यौराज जीवन को बधाई दी है। सूचना का अधिकार टास्क फोर्स के जिला चेयरमेन संजय शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ जश्न मनाया। इस मौके पर अजय शर्मा, अजय सागर, राजेश राज जीवन, मोहसिन खान, सत्या ठाकुर, नरेश थे।
- राजीतिक सफर
- - 1977 : राजनीति की शुरुआत
- - 1978 : युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष
- - 1983 : हरिजन सेल के प्रदेश अध्यक्ष
- - 1986 : प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव बने
- - 1983 : यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष बने
- - 1992 : रेलवे बोर्ड के सदस्य नियुक्त
- - 1996 : हाथरस लोकसभा सीट से चुनाव लड़े
- - 1997 : हाथरस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष
- - 2007 : एआइसीसी सदस्य बने
- - 2010 : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का सदस्य