रीवा-रिंग रोड मार्ग फोर-लेन होगा

भोपाल। राजमार्ग क्रमांक-9 रीवा-रिंग रोड बीओटी (टोल+एन्युटी) योजना में बनाने की सहमति मंत्रि-परिषद ने दे दी है। मार्ग की निर्माण लागत 74 करोड़ 20 लाख होगी। मार्ग निर्माण में 8.928 किलोमीटर की लम्बाई को फोर-लेन में विकसित किया जायेगा। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम निर्माण एजेंसी होगा। मार्ग दो से ढाई वर्ष में पूरा किया जायेगा।

राज्य शासन द्वारा टोल + एन्युटी योजना पर इस मार्ग का निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। इसमें निजी निवेशकर्ता को टोल संग्रहण के अधिकार दिये जायेंगे। इसके साथ ही प्रति 6 माह में एन्यूटी की राशि का भुगतान भी किया जायेगा। इस परियोजना के लिये कन्सेशन अवधि 15 वर्ष है। इसमें निर्माण अवधि भी शामिल है।

एन्युटी की राशि को निविदा का आधार रखा गया है। निजी निवेशकर्ता को सम्पूर्ण कन्सेशन अवधि में पूर्व निर्धारित मापदण्डों पर मार्ग का निर्माण कर, उसका संधारण भी करना होगा। इससे दीर्घावधि तक एक उच्च-कोटि का मार्ग जनता के लिये सुनिश्चित होगा। मार्ग पर दूरी आधारित टोल दरें लगाई जायेंगी। दो पहिया, तीन पहिया, कृषि कार्य में प्रयुक्त ट्रेक्टर-ट्राली और स्थानीय यातायात टोल से मुक्त रहेंगे। मार्ग पर वही दूरी आधारित टोल दर अधिरोपित की जायेगी, जो वर्तमान में बीओटी पर निर्मित मार्गों पर प्रदेश में प्रचलित हैं। थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर यह बढ़ाई जा सकेगी।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!