प्रभात झा, संघम शरणम् गच्छामी

भोपाल। रायशुमारी के नाम पर कुर्सी पर जमे रहने की कवायद में जुटे प्रभात झा का जब से चारों तरफ से विरोध शुरू हुआ है, उनके चेहरे पर चिंताएं साफ दिखाई देने लगीं हैं। इसी के चलते भाजपा के डिक्टेटर महोदय संघ की शरण में गए और दो घंटे तक शरणागत रहे। 

सनद रहे कि ये वही प्रभात झा हैं जो 6 महीने पहले अपने आफिस से संघ को संचालित करने की कोशिश कर रहे थे और संघ और भाजपा दोनों के प्रदेश प्रमुख बनने की फिराक में थे। सनद रहे कि इन दिनों प्रभात झा का पूरे प्रदेश में जबर्दस्त विरोध चल रहा है। रघुनंदन शर्मा, सुमित्रा ताई, यशोधरा राजे सिंधिया सहित लगभग सभी नेता झा विरोधी हो गए है। 

इसी नरम गरम के चलते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा गुरुवार दोपहर को आरएसएस कार्यालय समिधा पहुंचे। वे करीब दो घंटे वहां रहे और संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ भोजन भी किया। 

सोनी और झा के बीच आधे घंटे तक एकांत में भी चर्चा हुई। बताया जाता है कि झा ने सोनी व अन्य संघ पदाधिकारियों से भाजपा संगठन चुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान बैतूल के पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल भी समिधा पहुंच गए। झा की समिधा में संघ पदाधिकारियों से चर्चा को बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर सीएम, राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र सिंह तोमर और संगठन महामंत्री अरविंद मेनन के बीच हुई मंत्रणा की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। झा, पिछली बार सोनी के हस्तक्षेप के कारण ही प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी पा सके थे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!